4 सितंबर 2014 - 19:08
 अलक़ायदा खोलेगा भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाख़ा।

अलक़ाएदा ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाखा कथित रूप से खोलने की घोषणा की है।

अबनाः अलक़ाएदा ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाखा कथित रूप से खोलने की घोषणा की है।
अलक़ाएदा की ओर से भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी शाखा खोलने से संबंधित एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद भारत के कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत के गृहमंत्रालय ने अलक़ाएदा की ओर से एक नई शाखा खोले जाने की घोषणा के बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेशी मामलों की खुफिया एजेंसी के प्रमुख आलोक जोशी भी भाग ले रहे हैं। गुप्तचर ब्यूरो ने एहतियात के तौर पर विभिन्न राज्यों के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
भारतीय गृह मंत्रालय ने अलक़ाएदा के प्रमुख ऐमन अज़्ज़वाहेरी की ओर से जारी उस कथित वीडियो के बारे में खुफिया रिपोर्ट मांगी है जिसमें उसने भारतीय उपमहाद्वीप में गतिविधियां चलाने के लिए अपनी नई शाखा खोलने का ऐलान किया है। पचपन मिनट का यह वीडियो बुधवार को ऑनलाइन जारी किया गया। इसके बारे में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने गुप्तचर एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें इस वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जाएगी।